जय श्री राम राघवेन्द्र
*!! जय श्री राम राघवेन्द्र!!*
भय प्रकट दशरथ सुत राम भव भयहारी,
सुमङ्गल जनमनहारी कौशल्या हितकारी!
भक्तन के तारन हारे गो द्विज उद्धार करे,
दानव दलन भूमि भार हरण अवतार धरे!
कंचन थाल भर नृप विप्र को दान पुण्य करे,
अवधपुरी अति शोभित स्वर्गिक आभा बने!
घर तोरण द्वार कदली दल अशोक सजाये,
केतकी चम्पा मोगरा करीर बन्दनवार बनाये!
ढोल नगाड़े शंख घड़ियाल सिंघी नाद बजे,
पुरवासी मोद भरे गन्धर्व अप्सरा नृत्य करे !
**********
स्वरचित@सुरक्षित
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
राम जन्मोत्सव की सपरिवार मङ्गलमय हार्दिक शुभकामनाएं
************
गोविन्द नारायण शर्मा
सिंधोलियाँ मालपुरा
टोंक राजस्थान
9660408232
🌷🙏🏻🌷🙏🏻🌷🙏🏻🌷🙏🏻🌷
Mohammed urooj khan
24-Apr-2024 05:36 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply